Muzaffarpur News: कल एसकेएमसीएच आएंगे स्वास्थ्य मंत्री
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य मंत्री तीन सितंबर को एसकेएमसीएच आएंगे। वे मेडिकल में नई बनी 30 बेड की आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी अधीक्षक महेश प्रसाद ने दी। अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे और चार बजे तक रहेंगे। इस दौरान वह कैंसर अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वह लेक्चर थियेटर में डॉक्टरों से बातचीत भी करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आने को लेकर एसकेएमसीएच में तैयारी शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.