मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। एतवारपुर चौक पर शनिवार देर शाम आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्शन एजेंट रौनक ठाकुर को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंट को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंट द्वारा किश्त नकद लिया जाता था, लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं करता था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जेसीबी ले गए फाइनेंस कर्मचारियों की तलाश शुरूग्रामीणों का आरोप कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर होने के फोन आने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बुद्धनगरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट रौनक ठाकुर ने 5400 रुपये लिए थे। 3700 रुपये कंपनी में जमा किया। बाकी पैसे डकार गए। मैठी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी का नो-ड्यूज लेने के लिए एजेंट को 26,000 रुपये कैश दिए और 8,000 रुपये अका...