Muzaffarpur News: कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय पूजनोत्सव शुरू
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवादाता। बरियारपुर कदाने नदी किनारे स्थित बाबा गोविंद जी महाराज के मंदिर में बुधवार को तीन दिवसीय पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजा को लेकर 1101 श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा शामिल थे। मंदिर प्रांगण से निकली कलश यात्रा बहादुरपुर, गंज गौरिहार, बरियारपुर गांव का भ्रमण करते हुए गोपालपुर हाईस्कूल के समीप गोपालपुर घाट पहुंची, जहां आचार्यों ने कलश में जलबोझी कराई। बाबा गणिनाथ गोविंद के जयकारे से इलाका गूंजता रहा। मंदिर परिसर में कलश स्थापित करने के बाद समस्तीपुर के डॉ. धर्म कुमार गुप्ता द्वारा प्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर यजमान नीरज साह, खुशबू देवी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर साह, प्रभात गुप्ता, संजय साह, रामनाथ पटेल, राजेश साह, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.