Muzaffarpur News: कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: सरैया। रेपुरा रामपुर विश्वनाथ स्थित मलंग बाजार में नौ दिवसीय श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का बुधवार को कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा यज्ञशाला परिसर से शुरू होकर रेपुरा, नवादा एवं जैतपुर चौक होते हुए जैतपुर स्थित संगम घाट पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित विभूति मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक अनुष्ठानों के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार लड्डू, उपाध्यक्ष राजन चौधरी, कंचन कपूर, अंकित कुमार किशन, कमलेश्वर राय, रवींद्र मिश्रा, रामजी मिश्रा, ब्रजकिशोर मिश्रा, प्रवीण कुमार, महेंद्र पटेल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ 23 जुलाई तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: कलश शोभा यात्रा के साथ शत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.