मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स के दायरे से बाहर रह गए भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर टैक्स निर्धारण अभियान तेज किया है। इस क्रम में निगम की टीम ने बुधवार को वार्ड 47 में कई बड़े भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का स्थल निरीक्षण किया। संबंधित गृहस्वामी और प्रतिष्ठान संचालकों से भवन व व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी ली गई और टैक्स निर्धारण के लिए नोटिस जारी किया गया।

राजस्व वसूली से बढ़ेंगे नागरिक सुविधाएं निगम का मानना है कि इससे राजस्व बढ़ेगा तो सुविधाएं सुधरेंगी। इसके लिए उप नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रधान सहायक-सह-टैक्स दरोगा मो. नूर आलम और प्रभारी राजस्व शाखा रवि रंजन राज के नेतृत्व में कर-संग्रहकर्ताओं ने अभियान चलाया। टीम ने वैष्णवी कॉम्प्लेक्स...