मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से मड़वन में निर्मित कर्पूरी भवन का उद्घाटन मंगलवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने फीता काटकर किया। वहीं, दामोदरपुर गांव में करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का भी विधायक ने उद्घाटन किया।कर्पूरी भवन का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। कहा कि सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। मौके पर मड़वन के बीएओ गिरीश कुमार, अनवर हुसैन, अजय कुमार, मो. शमीम, विकास कुमार सिंह, मो. मोहसिन, अजय चौधरी, सुधीर सिंह, मो. मोजीब, मनोज सिंह, नागेंद्र गिरि, मोतीउर रहमान, रमेश कुमार शर्मा, राकेश कु...