मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में सरकारी स्कूल के बच्चे प्यासे हैं। सरकारी स्कूलों में सबमर्सिबल लगाने में करोड़ों खर्च के बाद यह हाल है।

पानी की कमी एक स्कूल में दो से ढाई लाख रुपए तक की राशि पानी के नाम पर खर्च हुई। तीन साल भी नहीं हुए, कहीं सबमर्सिबल काम नहीं कर रहा तो कहीं चोरी हो गयी। स्कूलों में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। मोतीपुर समेत कई स्कूलों के हेडमास्टर ने इसे लेकर विभाग से गुहार लगाई है।

पानी का प्रबंधन राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोदरिया अनुसूचित पश्चिमी हो या म.वि. गंगटी मीनापुर इन सभी में चापाकल खराब है। सबमर्सिबल भी शो पीस मात्र है। मीनापुर के कई स्कूलों में रसोइया खाना बनाने के लिये पानी बाहर से ढोकर लाती हैं। इन स्कूलों के बच्चों को पीने के पानी के लिए भी बाहर किसी और के चापाक...