मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: बवाल और आगजनी के बाद एहतियातन दोनों गांवों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रविवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में नवनीत का दाह संस्कार कर दिया गया। इधर, आगजनी से प्रभावित परिवारों के बीच सीओ पुष्कल कुमार ने तिरपाल उपलब्ध कराया गया। उपमुखिया प्रेम कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों के लिए दो दिनों तक सामुदायिक रसोई चलाने की व्यवस्था की है। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में युवक की पिटाई से मौत के बाद दलित बस्ती पर हमला, 9 घर फूंके; महिलाएं मोहल्लाएं छोड़ कर भागीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...