Muzaffarpur News: करजा में आग लगने से तीन घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की झाखड़ा शेख पंचायत के चैनपुर पररी वार्ड-9 में गुरुवार की देर रात आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। एक बाइक और दो साइकिल भी खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में दिनेश राम, चंदन राम एवं कुंदन राम शामिल हैं। पूर्व मुखिया तारकेश्वर गिरि, ई. संजीव कुमार शर्मा, हरेंद्र महतो, निर्मला देवी तथा कुमोद राम ने पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री, कपड़ा, तिरपाल तथा नकद दिए। सीओ से मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.