मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने करजा थाना क्षेत्र के बोरवारा में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि करजा में टेंट गोदाम की आड़ में शराब का धंधा किया जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने छापेमारी की। भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब स्टाक किया हुआ मिला। उन्होंने कहा कि छानबीन में पंकज कुमार का नाम सामने आया। वह टेंट गोदाम की आड़ में शराब का भी धंधा करता है। छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 15 लीटर देशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...