मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चट्टी गांव में बाइक सटने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार शाम करीब सात बजे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से लैस करीब एक दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। वहीं, बगल स्थित एक कोचिंग में भी घुसकर मारपीट की गई। इस घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

विवाद के बाद घर पर हमला जानकारी के अनुसार, पकड़ी चट्टी निवासी जयकिशुन साह के घर पर हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान घर के लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना में अर्जुन साह (45), जयकिशुन साह (65), उनकी पत्नी शांति देवी (63), बिट्टू कुमार (22), प्रभु साह (40), सोनू साह (25), सिद्धि और सोनाल...