Muzaffarpur News: करंट लगने से साइकिल मिस्त्री की मौत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: सकरा। दोनमा गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक अमरजीत शर्मा (48) था। वह साइकिल मिस्त्री था। रिश्ते के भतीजे ने बताया कि चाचा चौर में फसल देखने गए थे। इसी दौरान टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बताया कि परिजन सकरा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.