मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी पहचान गांव निवासी पीतांबर कुमार की 22 वर्षीय पुत्री आशु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर गायघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया।आशु के पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन वर्षों से वे बेटी की शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। एक दर्जन से अधिक परिवार के लोग आशु को देखने आ चुके थे, लेकिन रिश्ता तय नहीं हो सका था। बुधवार को भी एक परिवार के लोग उसे देखने आने वाले थे। परिजनों के अनुसार, आशु अपने सांवले रंग के कारण काफी चिंतित रहती थी। उसे लगता था कि इसी वजह से उसकी शादी तय नहीं हो पा रही है। मंगलवार रात वह बिना खाना खाए अ...