Muzaffarpur News: कन्हौली में निर्माणाधीन नाले के बीच बिजली का पोल, काम रुका
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 47 के कन्हौली विद्युत पटेल नगर में निर्माणाधीन नाला के बीच में बिजली का पोल आने से काम रुक गया है। साथ ही पोल के एक ओर झुक जाने से स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है। लोगों का कहना है पोल रत्नेश्वर कुमार सिंह के मकान की ओर झुका हुआ है और कभी भी गिर सकता है।स्थानीय रत्नेश्वर कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, आर्यन सिंह सहित 9 लोगों ने संयुक्त रूप से बिजली विभाग को सोमवार को आवेदन देकर पोल को तुरंत हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाला निर्माण का काम जारी है। ऐसे में लोगों ने विभाग से मांग की है कि समय रहते पोल को शिफ्ट किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.