Muzaffarpur News: कथैया में सीएनजी लदे ट्रक से गैस लीक, घर छोड़कर भागे लोग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर-सरैया मुख्य पथ पर कथैया थाना क्षेत्र के दीसतौलिया गांव के समीप रविवार दोपहर सड़क से गुजर रहे सीएनजी लदे ट्रक से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।टैक से तेज आवाज के साथ गैस निकलते देख सड़क किनारे बसे लोगों में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका से लोग अपना-अपना घर छोड़कर जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गैस रिसाव का पता चला, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर टैक चालक ने तत्काल गाड़ी रोकी और सूझबूझ दिखाते हुए वाल्व को बंद कर दिया। चालक की तत्परता से गैस का रिसाव रुक गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि इस दौरान जनहानि को कोई नुकसान नहीं हुआ।सूचना मिलते ही कथैया थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.