मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के श्रीसिया गांव के वार्ड नंबर-2 में खाने बनाने के दौरान शत्रुघ्न राम के घर में आग लग गई। इस दौरान घर में रखे नकदी समेत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।बताया गया कि शत्रुघ्न के घर में महिलाए खाना बना रही थी। चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।  सीओ तरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित को तत्काल पॉलीथिन और राहत सामग्री मुहैया करा दी गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी खाक क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...