Muzaffarpur News: कथैया पूर्व रंजिश में युवक को किया जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के धनौती गांव में रविवार शाम पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने ग्रामीण संतोष कुमार (27) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने उसको इलाज के सीएससी में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में संतोष ने कथैया थाना में आवेदन देकर पड़ोस के योगेंद्र महतो सहित अन्य लोगों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि वह भेड़ियाही बाजार पर घर का सामान खरीदने के लिए गया था। वहां नशे की हालत में योगेंद्र ने घेर लिया और गाली-गलौज की। वह किसी तरह वहां से गांव पहुंचा और आरोपित के घर पर जाकर शिकायत की। इससे गुस्साए आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर उससे मारपीट की। धारदार हथियार से हमला कर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.