मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर रविवार को नाई परिवार की ओर से दीवान रोड स्थित विवाह भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बिहार विधान पार्षद एवं बाल संरक्षण व महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। मौके पर संजय ठाकुर, दीपक ठाकुर, कवि महेश ठाकुर चकोर, हरिनारायण ठाकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...