मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर में मासिक किसान वैज्ञानिक वार्ता में केन्द्र के निदेशक डॉ. बिकाश दास को कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने गुरुवार को 'लीचीया लाले लाल' पुस्तक भेंट की। सुनील ने बताया कि लीची की मिठास और 'मीठा मुस्कुराने' के अभियान को स्वर देते हुए 'लीचीया लाले लाल' लोकगीत संग्रह पुस्तक प्रकाशित की गई है। मुजफ्फरपुर की पहचान शाही लीची की मिठास के साथ साथ यहां की कला संस्कृति और सृजनात्मक प्रयास परंपरा से है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...