मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। यजुआर थाना क्षेत्र की यजुआर पश्चिमी पंचायत के रमणी टोला में सोमवार देर रात चोरों ने एक साथ आठ घरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने इन घरों से करीब 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बीकेटी के फतेहपुर खेमरई में हर हफ्ते हो रही चोरी घटना की जानकारी इस दौरान गृहस्वामियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात के दौरान घरों में लोग सोए हुए थे। उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं मिल सकी। सुबह घर का दरवाजा खुला होने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोशन कुमार मिश्रा ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। जांच के दौरान घरों से कुछ दूरी पर खाली बक्से व अन्य सामान फे...