मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ के बैनर तले कटरा के खाद दुकानदारों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थिति कृषि भवन पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक के थोक विक्रेताओं पर शोषण करने का आरोप लगाया। इसके बाद दुकानदारों ने स्थानीय अधिकारी को डीएम के नाम आवेदन देकर शोषण बंद कराने की मांग की। कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर वे 10 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।संघ के सदस्य मणि कुमार, नीरज चौधरी आदि ने बताया कि सरकार खाद, बीज की कीमत निर्धारित कर रखी है। इसके बावजूद थोक विक्रेता उनका दोहन एवं शोषण कर रहे हैं। विक्रेताओं ने चामुंडा मंदिर से लेकर कृषि भवन तक रैली निकाल नारेबाजी भी की। मौके पर कृष्ण मोहन यादव, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, अजय प्रसाद, प्रमोद सिंह आदि थे।

हिं...