मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना ओपी से कुछ ही दूरी पर घटी। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मौसम कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। ओपी प्रभारी कुमारी पुष्पा ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Siwan News ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार कारीगर की मौत, मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...