मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्चीपक्की सुस्ता स्थित हनुमान मंदिर दुर्गापूजा समिति इस बार पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बेलूर मठ की तर्ज पर पंडाल तैयार करा रहा है। पंडाल का मुख्य द्वार 65 फीट ऊंचा होगा। बंगाल के कारीगर इसका निर्माण कर रहे हैं। पंडाल में श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों की भव्य झांकी देखने को मिलेगा। इसमें अहिरावण वध का मूविंग शो और पंचमुखी हनुमान का स्वरूप विशेष आकर्षण होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : दुर्गा पूजा में 100 फीट उंचा शीशे का पंडालसमिति की तैयारी समिति के मुख्य अध्यक्ष रामसेवक कुमार पासवान ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा आसन पर स्थापित रहेगी। उनके साथ मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा भी बनाई जा रही है। स्थानीय मूर्तिकार मोहन पंडित प्रत...