मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी के मेन गेट पर एक युवक का बाइक रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वह एक बिचौलिया है, जो बाइक रोकने का काम पुलिसकर्मियों की मर्जी से कर रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक सवार को कचहरी परिसर में प्रवेश करते समय वह युवक रोकता है। इससे पहले भी वह कई बाइक सवार को रोक चुका था। इसपर बाइक सवार मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है। कुछ दूरी पर पुलिस जवान और अधिकारी खड़े हैं, फिर भी वह बाइक वालों को रोक रहा था। बाइक सवार ने जब उससे रोकने का कारण पूछा तो उसने पुलिस अधिकारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनसे जाकर समझिए। बाइक सवार पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा और सवाल पूछने लगा तो ...