मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी इलाके में कचरा फेंकने के मामूली विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में पीड़िता कीर्ति कुमारी ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई। इसमें लोहे की रॉड से सिर फोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 24 जून की दोपहर करीब 12 बजे जब वे अपने घर के पीछे कचरा फेंकने गई, तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी सुनील झा, उसके पुत्र सूरज झा, पत्नी नूनू देवी और पुत्री काजल कुमारी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने लात-घूंसों, लोहे की रॉड और लाठियों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उसका सिर फट गया। शोर सुनकर जब उसके ससुर आए, तब उसकी जान बची। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भ...