Muzaffarpur News: कक्षा निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: गायघाट। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बनने वाले दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का विधायक कोमल सिंह ने सोमवार को शिलान्यास किया। प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कक्षा संचालन में हो रही कठिनाई को देखते हुए वर्गकक्ष निर्माण के लिए पहल की गई है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, मुखिया राजीव कुमार, श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय, पूर्व मुखिया प्रमोद यादव आदि थे। कमरथू, जारंग पश्चिमी, लक्ष्मणनगर, केवटसा, कांटापिरौंछा उत्तरी, कांटापिरौंछा दक्षिणी, बखरी, जमालपुर कोदयी, जांता व बरुआरी पंचायतों में 31-31 लाख की लागत से वर्गकक्ष निर्माण होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.