Muzaffarpur News: कई इलाकों में जारी रही बिजली की आंख मिचौनी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के एमआईटी, बैरिया, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, दामोदरपुर, भगवानपुर, मिस्काट, एसकेएमसीएच और चंदवारा समेत कई इलाकों में रविवार से सोमवार शाम तक बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। इससे लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। एमआईटी पीएसएस में करीब आधे घंटे तक बिजली बाधित रही। भगवानपुर के जेई सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एनएच-28 पर महावीर अस्पताल के पास एक फ्लैक्स बिजली के तार पर गिर गया। इससे आनंदपुरी फीडर करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा। विभाग के अनुसार, तापमान बढ़ने के साथ एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ गया है। इससे बिजली का लोड बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मरों पर दबाव बढ़ रहा है और ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.