मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया में रविवार की शाम तेल टैंकर की चपेट में आने से कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लखनपुर निवासी अजीत ठाकुर के रूप में हुई है। वह फिलहाल शहबाजपुर में घर बनाकर रह रहे थे।बताया गया कि अजीत ठाकुर रविवार की शाम काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे तेल टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजीत ठाकुर की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। अहियापुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटन...