मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कंपनीबाग समेत तीन इलाकों में सड़कों पर अतिक्रमित जगह को खाली कराया। पुलिस बल के साथ निकली टीम ने पहले स्टेशन रोड में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। फिर सदर अस्पताल रोड होते हुए कंपनीबाग पोस्ट ऑफिस तिराहे से लेकर डीएम आवास तिराहा तक सड़क के दोनों तरफ खाली कराए गए। मौके पर मौजूद निगम के अधिकारी मनोज कुमार ने फुटपाथी दुकानदारों को सड़क पर दुकान लगाने पर जुर्माना लगाने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क किनारे दुकानें हटाईं, 7-8 बाइक जब्त, पॉलिथीन पर 6100 रुपये जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...