मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के निर्देशानुसार प्रखंड संसाधन केन्द्र में मंगलवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें प्रखंड के 96 प्राथमिक एवं 94 मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों तथा प्रधान शिक्षक शामिल हुए। इसमें बीटीटी सदस्यों ने विभागीय प्राथमिकताओं, डिजिटल पोर्टल्स एवं शैक्षणिक सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। संचालन एचएम प्रभात कुमार व प्रखंड टेक्निकल टीम के सदस्यों रमन कुमार, जीतू कुमार, अंशु कुमार प्रसाद एवं अमरेश कुमार सहनी ने किया। अंत में सभी प्रधानाध्यापकों से कार्यशाला में सीखी गई तकनीकों को अपने विद्यालय लागू करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...