मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: औराई। नेपाल यात्रा पूर्ण कर श्री परमहंस आश्रम, बख्तियारपुर (पटना) लौटने के क्रम में गुरुदेव स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने मंगलवार को प्रखंड के रामपुर अजरकवे गांव स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में सत्संग किया। गुरुदेव ने इस दौरान गुरु और शिष्य की वास्तविक पहचान, सच्चे शिष्य के गुण तथा आध्यात्मिक जीवन में सद्गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान आश्रम के भक्त उदय, डॉ. विकास मिश्रा, अलेख राय, विनय राय, राजकिशोर पांडे, लड्डू चौपाल, लक्ष्मी राय, हजारी साह, अजय ठाकुर, रमेश कुमार, गंगा राय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...