मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: औराई। थाना क्षेत्र के भलुरा गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन से प्रशासन ने अतिक्रमण खाली कराया। सीओ धीरज कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने पैक्स भवन एवं कुछ दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। हालांकि, समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया गया। वहीं, बनवासपुर में अतिक्रमण खाली कराया गया। एहतियातन जिला से भी पुलिस बल मंगाया गया था। इस मौके पर अमीन, कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...