मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड में बागमती का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी के दोनों तटबंध उत्तरी और दक्षिणी पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। इस बीच एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने औराई बीडीओ रजनीश शंकर झा ,सीओ धीरज कुमार के साथ नदी के उत्तरी और दक्षिणी तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय चौकीदारों व तैनात होमगार्ड के जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। सीओ ने एसडीओ को बताया कि आवश्यकता अनुसार, सभी जगह पर नाव की व्यवस्था की गई है। जहां निजी नाव का परवाना दिया जाएगा, वहीं इसको चलाने की अनुमति दी गई है। वहीं, बीडीओ ने बताया कि दोनों तटबंध पर स्वास्थ्य सेवा के लिए संबंधित क्षेत्र के एएनएम और चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नदियों का जलस्तर घटा, फिलहाल बाढ़ का खतरा टला ताकि, लोगों को...