मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड के रामखेतारी गांव में चौर को जाने वाले 40 मीटर सड़क को किसानों ने रविवार को जनसहयोग से दुरुस्त किया। यह चौर होते हुए गांव को पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। बाढ़ के दौरान हुए कटाव के कारण‌ सड़क समाप्त हो चुका था। जनसहयोग से सड़क को ट्रैक्टर से मिट्टी लाकर भरा गया। इस कार्य में ग्रामीण अशोक कुमार, सुरेन्द्र पांडेय, ‌आनंद ठाकुर, वलम सहनी, श्याम महतो, सकल सहनी, रामेश्वर महतो आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...