मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: औराई। रामपुर पंचायत के सगहरी निवासी रामकिशोर शर्मा की पत्नी 71 वर्षीया आरती शर्मा का निधन हो गया। वे सामाजिक कार्यों मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उनके पुत्र रंजीत शर्मा का मुंबई में बड़ा कारोबार है। रंजीत शर्मा ने बताया कि मां कुछ दिनों से बीमार थीं। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। आरती शर्मा के निधन पर भूखन पासवान, दिलीप चौधरी, अजीत शर्मा ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...