मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड में बुधवार को बागमती नदी के जलस्तर में कमी आई। इससे नदी के उत्तरी और दक्षिणी तटबंध के बीच बसे विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कटौझा में नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। उधर, लखनदेई नदी में जलस्तर अचानक चार फीट की बढ़ोतरी होने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। यदि पानी तीन से चार फीट और बढ़ता है तो औराई की 13 पंचायत में किसानों की फसल डूब जाएगी और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों के अनुसार, बागमती का पानी चौर में फैल जाने की वजह से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, खेतों से पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है। वहीं, औराई-गरहां सड़क पुल निर्माण का कार्य लगातार स्थगित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...