Muzaffarpur News: औराई : पांच दिनों से नौवीं का छात्र लापता
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: औराई। राजखंड दक्षिणी पंचायत के कोकिलवारा निवासी मो. सड्डू का 16 वर्षीय पुत्र फुरकान रजा पांच दिनों से लापता है। इसको लेकर परिजन चिंतित हैं। सड्डू ने बताया कि पुत्र राजखंड गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं का छात्र है। 22 अक्तूबर को विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला था, जो अब तक नहीं लौटा है। अनहोनी की आशंका को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि असगर अली ने पुलिस से बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.