मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: औराई। थाना क्षेत्र की भलूरा पंचायत के मिश्रौलिया निवासी किसान व पूर्व मुखिया कमर आलम तमन्ना ने दो हरे पेड़ काटने की थाने में शिकायत की है। इसमें जगौलिया गांव के दो लोगों को आरोपित किया है। बताया कि दोनों आरोपितों ने जामुन के दो पेड़ काट लिए। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...