मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: औराई। नयागांव पंचायत के हरपुर वेशी गांव से गुरुवार की रात दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली गई। इस संबंध में जयकिशोर पासवान ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। शुक्रवार को दिनभर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...