मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: औराई। शाही मीनापुर गांव में शुक्रवार को किसान प्रणय कुमार शाही उर्फ टुल्लू शाही की खुदकुशी मामले में पुत्र प्रतीक कुमार ने औराई थाना में हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें प्रवीण कुमार शाही, पत्नी रूपम देवी, पुत्र प्रणव कुमार उर्फ प्रिंस, पुत्रवधू मंजूलिका देवी को नामजद किया है। प्रतीक कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि नामजद आरोपितों ने हत्या कर दी है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...