Muzaffarpur News: औराई : इंजीनियरिंग के छात्र का शव गांव पहुंचा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: औराई। डिहजीवर पंचायत के हरपुर निवासी इंजीनियरिंग के छात्र सौरभ कुमार (22) का रविवार को गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। सौरभ के पिता डॉक्टर ओमप्रकाश प्रभाकर दरभंगा जिले के चंदौना कॉलेज में व्याख्याता हैं। सौरभ दो भाई थे। एक बहन भी है। प्रमुख प्रतिनिधि साकेत सुमन, वार्ड पार्षद जावेद अख्तर, मुखिया नूरजहां खातून ने दुख जताया है। सौरभ शनिवार को आठ दोस्तों के साथ जहानाबाद से गया इंजीनियरिंग कॉलेज फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। ऑटो से लौटने के दौरान गया-जहानाबाद सड़क पर हुलासगंज थाने के कंदौल गांव के समीप हार्वेस्टर से ऑटो टकरा गया। सौरभ के अलावा उसके दो और दोस्तों की भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.