मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड मुख्यालय से लेकर लोहिया पार्क तक अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। करीब दस माह पहले तत्कालीन सीओ और थानेदार ने अतिक्रमण हटाया था। इधर तीन माह से फिर कब्जा जमा लिया है। राजखंड, रामखेतारी से लेकर रामपुर बैगना तक दर्जनों जगहों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उसी तरह औराई से रामनगर, मकसूदपुर से जजुआर जाने वाली सड़क में भी अतिक्रमण है। स्थानीय लोगों ने सीओ से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...