Muzaffarpur News: ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर के दस हजार रुपये मांगने की शिकायत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में आर्थो के एक डॉक्टर पर मरीज के परिजनों ने ऑपरेशन के एवज में दस हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अधीक्षक को इसकी लिखित शिकायत की है। मरीज कांटी थाने के जामुन मठिया गांव की लालमुनि देवी है।उसके पौत्र ने अधीक्षक को बताया है कि उसकी दादी की कमर टूट गई है। दो हफ्ते से अधिक से वह वार्ड तीन में डॉ अरुण कुमार की यूनिट में भर्ती है। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है। इसके एवज में एक डॉक्टर ने उससे पांच हजार नकद और पांच हजार रुपये मोबाइल पर लिया, उसके बाद भी ऑपरेशन नहीं किया। पूछने पर धमकी देते हैं। दो बार बीएचटी भी फाड़ दिया है। इधर डॉक्टर ने पूछताछ में अधीक्षक को बताया मरीज को स्टील का नेल लगाना है जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। बाहर से खरीदकर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.