Muzaffarpur News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र दिलाने का झांसा देकर 5.44 लाख रुपये ठगे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र दिलाने का झांसा देकर ब्रह्मपुरा के व्यवसायी गौतम कुमार शेखावत से पांच लाख 44 हजार 788 रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी केंद्र खोलने में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के नाम पर की गई। इस संबंध में साइबर थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।एफआईआर में गौतम कुमार शेखावत ने कहा है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात महिला की कॉल आयी। उसने खुद को एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालन करने का आग्रह किया। इसके बाद उसने ई-मेल से आवेदन भेजा। इसे भरकर ई-मेल से वापस भेजने पर 16 फरवरी को भौतिक सत्यापन के लिए कथित कंपनी की ओर से एक व्यक्ति भेजा गया। यह भी पढ़ें- WhatsApp पर इन्वेस्टमेंट गुरु बनकर ठग रहे साइबर अपराधी; निवेश से पहले पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.