मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- Muzaffarpur News: बोचहां। भोला चौक पर ऑटो सवार बदमाशों ने बुधवार की रात करीब 10 बजे युवक की बाइक छीन ली। विरोध करने पर बाजितपुर मझौली निवासी नंद किशोर साह के पुत्र सरोज कुमार की पिटाई कर दी। सरोज ने बताया कि बहन की शादी थी। पत्तल और ग्लास लेकर फूफा रंजीत साह के साथ घर लौट रहा था। भोला चौके पास फोरलेन पर घेरकर बदमाशों ने पहले मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बाइक छीन ली। परिजनों ने सरोज को बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने करनपुर दक्षिणी से दो लोगों को उठाया है। दोनों की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली गई है। थानेदार यशवंत मिश्रा ने बताया कि साइड लेने में विवाद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...