मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र में उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल के पास ऑटो चालक मो.नजीर उर्फ राजा पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित बड़ी करबला का रहने वाला है। पीड़ित ने बुधवार को नगर थाने में एफआईआर कराई है।बताया है कि मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे वह जेल चौक से सवारी लेकर बनारस बैंक चौक जा रहा था। इसी दौरान उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल के पास मो. चांद और मो. करामत समेत पांच अज्ञात ने ऑटो जबरन रोक लिया। आरोपियों ने ऑटो में बैठी सवारियों को भगा दिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। लोहे के रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया। स्थानीय लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...