मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माड़ीपुर के रामराजी रोड में बुधवार दोपहर नशा करने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक मो. फरहान ने अपने भतीजे मो. समीर को चाकू मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी समीर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपित फरहान को मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। वह शराब के नशे में था।थाने पर पूछताछ के दौरान पता चला कि चाकू मारने के आरोपित ऑटो चालक ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर मार दिया था। यह भी पढ़ें- Samastipur News: तेज बाइक चलाने से रोका तो सीने में घोंप दिया चाकू, माैत इस मामले में मायके वाले ने थाने में उसके खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवा रखी है। अब पुलिस आरोपित से उस केस के बार...