मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ के बैरिया स्थित प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को चालक सम्मान दिवस, चालक प्रशिक्षण और संघ के पूर्व महामंत्री मो. हारुण की 18वीं पुण्यतिथि एक साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों ऑटो चालक भाग लिए। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एआर अन्नु व महासचिव मो. इलियास इलू ने संयुक्त रूप से की।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा व बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान परिवहन पदाधिकारी ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि ओवरस्पीड और निर्धारित रूट से भटक कर गाड़ी न चलाएं। इस दौरान ऑटो चालकों ने यातायात नियम पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम म...