मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसयूसीआई सी की मनियारी लोकल कमेटी ने बुधवार को काजीइंडा चौक पर आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ नुक्कड़ सभा की। इस दौरान सभी से एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की गई। अध्यक्षता किसान नेता कालिकांत झा ने की। मौके पर ट्रेड यूनियन नेता बैद्यनाथ पंडित व एसयूसीआई सी बिहार राज्य के नेता लालबाबू महतो ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाइ को लूटने का काम कॉरपोरेट हाउस कर रहे हैं। मौके पर सत्रुघ्न महतो, संजीत मांझी, रंजीत कुमार, शिवनाथ राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...