मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला कमेटी सदस्य रहे दिवंगत शिवचंद्र सिंह की याद में मंगलवार को मोतीझील स्थित एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर जिला कमेटी (नगर) के सचिव अमन कुमार झा ने की। श्रद्धांजलि देने वालों में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) प.बंगाल राज्य सचिवमंडल के सदस्य सुब्रत गौरी, पार्टी की राज्य कमेटी सदस्य साधना मिश्रा, अर्जुन कुमार, लालबाबू महतो, नरेश राम, लालबाबू राय, शशिभूषण चौधरी, लालबाबू सहनी, रवि कुमार, काशीनाथ सहनी, नरेश राम, अरविंद कुमार, माधव भक्त, विपिन कुमार ठाकुर व कुमोद राम सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...